प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में फूलचंद के परिवार का सामूहिक नरसंहार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 नवंबर 2021 की रात घर में घुसे हमलावरों ने फूलचंद, उसकी पत्नी मीनू, बेटी सपना और बेट शिव की हत्या कर दी। हत्या की घटना धारदार हथियार से वार करके की गयी है।

घटना किसने और क्यों की? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। हैरत की बात है कि हमलावरों ने इतने सुनियोजित ढंग से हत्या किया है कि पड़ोसी घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

गांव के लोगों को घटना की जानकारी 25 नवंबर 2021 को हो सकी। सुबह जब काफी देर तक फूलचंद के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे। देखा तो घर में परिवार के सभी सदस्यों के रक्तरंजित शव पड़े थे।


फूलचंद मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था।
घर में पत्नी मीनू देवी, बेटी सपना और बेटा शिव थे।
24 नवंबर की रात चारों घर में सो रहे थे।
हमलावरों ने घर में घुसकर चारों की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी सुबह पड़ोस के लोगों को हुई तो पुलिस को जानकारी दी।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रंजिश में हत्या किये जाने की आशंका
गांव के लोग आशंका जता रहे है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति से फूलचंद की रंजिश चली आ रही थी।

फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Facebook Comments