घर के अंदर बने ऑफिस में मिले पति-पत्नी के शव, एक बेटी की भी मौत

यूपी के आगरा से बड़ी खबर एक ही परिवार के 3 लोगों की लाश मिली एक ही घर के 3 लोगों की मौत से हड़कंप पति,पत्नी और बच्ची का शव मिलने से हड़कंप

एक बच्ची की हालत बनी हुई है नाजुक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। कारोबारी योगेश मिश्रा समेत तीन की मौत सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम का मामला

आगरा। सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित बंसी बिहार में आज शुक्रवार को सुबह एक घर में बने ऑफिस में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मरने वालों में योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीक्षा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी कर्मचारी के ऑफिस आने पर हुई। जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो कर्मचारी और पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब दंपती के शव मिले

मृतक योगेश जनपद एटा के जमुनापुरा, थाना बागवाला के निवासी हैं। वो आगरा में ऑनलाइन बैटरी-इनवर्टर का व्यापार करते थे। योगेश ने पश्चिमपुरी के बंसी बिहार में एक मकान के अंदर ऑफिस बना रखा था और मारुति स्टेट फेस-टू के हाल निवासी थे। उनकी आध्या और काव्या दो बेटियां हैं। काव्या की उम्र पांच वर्ष की है और आध्या की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। शुक्रवार को पति-पत्नी के शव कार्यालय मिले और बच्चे घर पर मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर पर बच्चों को कुछ खिलाया गया है। काव्या की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के यहां से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।
-एजेंसियां

Facebook Comments