अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तारः-(थाना कन्धई)-

जनपद के थाना कन्धई से उ0नि0 श्री घनश्याम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अंधियारी बाग सिंगठी खालसा के पास से एक व्यक्ति अभय प्रतापसिंह पुत्र राजबीर सिंह नि0 सिंगठी खालसा थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कन्धई पर मु0अ0सं0 02/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. अभय प्रतापसिंह पुत्र राजबीर सिंह नि0 सिंगठी खालसा थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।

*बरामदगी- 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री घनश्याम सिंह मय हमराह थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments