अब्दुल जब्बार मनिहार होंगे मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष
मनिहार समाज की तरक्की ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी


मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के बीच हुई बैठक में यूपी के ही संतकबीरनगर ज़िले से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल जब्बार मनिहार को मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जैसे ही इसकी सूचना मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हुई। उनके बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आपकों बताना चाहता हूं कि अब्दुल जब्बार मनिहार समाज का एक चर्चित नाम है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मनिहार समाज में अब उम्मीद की किरण निकली है। अब्दुल जब्बार को प्रदेश अध्यक्ष बनने से मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश में मजबूती प्रदान होंगी। मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट एक सामाजिक संगठन है जो मनिहार समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी विवाह जैसे अहम मुद्दों पर बिना किसी स्वार्थ के काम करता है। इस मौके पर मुहम्मद शकील, मोहम्मद शफीक, मौलाना इब्राहिम क़ासमी, मुहम्मद इस्माइल,डा समी रहमानी,डा परवेज़ आलम,डा नज़र अली, डॉ सिकंदर अली,शुबानअल्ला मनिहार, महफूजुर्रहमान,हाजी अकबर मनिहार, शकील अहमद, इब्राहिम सिद्दीकी मनिहार,आदि लोगों ने फोन करके मुबारकबाद पेश किया।

Facebook Comments