योगी 2.0 की नई कैबिनेट तैयार:25 मार्च को शपथ-ग्रहण; केशव मौर्य डिप्टी सीएम होंगे, दिनेश शर्मा की भूमिका बदलेगी; एके शर्मा मंत्री बनेंगे
लखनऊएक दिन पहले

25 मार्च को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे। – फाइल

उत्तर-प्रदेश में नई सरकार के शपथ-ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है। 25 मार्च को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे। योगी 2.0 की नई कैबिनेट के नाम भी लगभग तय कर दिए हैं।अब यह साफ हो गया है कि पहली सरकार की तरह ही इस बार भी योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में पहले की तरह ही बने रहेंगे। डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद भले ही विधानसभा चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्हें अहम स्थान दिया जाएगा। इसकी वजह यह है कि भाजपा ओबीसी वर्ग को नजर अंदाज करने के सपा और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों में नहीं घिरना चाहती है। योगी सरकार के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। सूत्रों की माने तो पार्टी दिनेश शर्मा को सरकार की जगह संगठन में बड़ी भूमिका दे सकती है।

यूपी ई नई कैबिनेट तैयार 25 मार्च को शपथ-ग्रहण सूत्रों के अनुसार केशव मौर्य डिप्टी सीएम होंगे, दिनेश शर्मा की भूमिका बदलेगी; एके शर्मा मंत्री बनेंगे
लखनऊएक दिन पहले

उत्तर-प्रदेश में नई सरकार के शपथ-ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है। 25 मार्च को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे। योगी 2.0 की नई कैबिनेट के नाम भी लगभग तय कर दिए हैं।अब यह साफ हो गया है कि पहली सरकार की तरह ही इस बार भी योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में पहले की तरह ही बने रहेंगे। डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद भले ही विधानसभा चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्हें अहम स्थान दिया जाएगा। इसकी वजह यह है कि भाजपा ओबीसी वर्ग को नजर अंदाज करने के सपा और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों में नहीं घिरना चाहती है। योगी सरकार के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। सूत्रों की माने तो पार्टी दिनेश शर्मा को सरकार की जगह संगठन में बड़ी भूमिका दे सकती है।

केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम रहेंगे और दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी भूमिका मिलेगी। – Dainik Bhaskar
केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम रहेंगे और दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी भूमिका मिलेगी।
पीएम मोदी की सलाह पर 20 नए चेहरों को मौका
योगी मंत्रिमंडल पर पीएम मोदी की कैबिनेट का असर दिखाई देगा। इस बार मंत्रिमंडल में करीब 20 नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, पीएम मोदी चाहते है कि यूपी में पार्टी अगले 25 साल का नेतृत्व तैयार करे। मंत्रिमंडल में पढ़े-लिखे, प्रशासनिक और तकनीकी मामलों की समझ रखने वाले विधायकों को मौका मिले। जातीय-सामाजिक संतुलन साधने के साथ ही संबंधित जाति वर्ग के उन्हीं विधायकों को पहली प्राथमिकता दी जाए जो उच्च शिक्षित हों। पीएम के इस निर्देश के बाद नए विधायकों का पहले डेटा तैयार किया गया। इसके बाद नई टीम फाइनल हुई है।

नॉन परफार्मर आउट होंगे, स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा

एके शर्मा इस समय भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। पीएम मोदी के करीबी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी समेत पूर्वांचल के 20 जिलों में जिम्मेदारी संभाली। पर्दे के पीछे रहकर काम करने में यकीन रखते हैं। – Dainik Bhaskar
एके शर्मा इस समय भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। पीएम मोदी के करीबी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी समेत पूर्वांचल के 20 जिलों में जिम्मेदारी संभाली। पर्दे के पीछे रहकर काम करने में यकीन रखते हैं।
योगी मंत्रिमंडल में पिछली सरकार में नॉन परफार्मर रहे मंत्रियों को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने से बचा जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के और विधायक शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ने की संभावना है। अनिल राजभर, रामपाल वर्मा और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अनिल राजभर उसी बिरादरी से आते हैं, जिससे ओमप्रकाश राजभर हैं। ऐसे में उनकी कैबिनेट में एंट्री से भाजपा बड़ा संदेश देगी।

राजेश त्रिपाठी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ब्राह्मण बिरादरी से श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक जैसे नेता एक बार फिर से जगह पा सकते हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस एके शर्मा का भी मंत्री बनना तय है।

बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला का मंत्री बनना तय

नए मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी तरजीह दी जाएगी। भाजपा का मानना​ ​है कि देश भर के चुनावों में उसकी सफलता में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी महिला मंत्रियों की संख्या मौजूदा चार से बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, अंजुला महौर, कृष्णा पासवान को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

पुराने मंत्रियों में सिद्धार्थ नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, रामपाल वर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह के नाम हैं। पूर्व आईपीएस असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, राजेश त्रिपाठी, जितिन प्रसाद का भी मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।

Facebook Comments