संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर मुराईन टोला निवासी भगवान सरोज के चार बेटों में सबसे छोटा पंकज अपने ननिहाल हिसामपुर में रहता है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का बेटा प्रांजल था


खेत की जुताई के दौरान पिता के साथ ट्रैक्टर पर रहा डेढ़ वर्षीय बेटा अचानक रोटावेटर पर गिर गया। इससे वह कई हिस्सों में कट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहा पिता बदहवास हो गया। वह जोर-जोर से चीखने लगा। मासूम का कई टुकड़ों में बंटा शव देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का भी कलेजा फट गया। लोगों ने किसी तरह शव के टुकड़े इकट्ठा कर अंतिम संस्कार किया


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर मुराईन टोला निवासी भगवान सरोज के चार बेटों में सबसे छोटा पंकज अपने ननिहाल हिसामपुर में रहता है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का बेटा प्रांजल था। बृहस्पतिवार की सुबह पंकज बेटे प्रांजल को ट्रैक्टर पर बैठाकर गांव के बगल ही खेत की जुताई करने गया था। जुताई के दौरान अचानक झटका लगने से प्रांजल पीछे लगे रोटावेटर पर जा गिरा


वह रोटावेटर में फंस गया। इससे उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। यह देखकर पंकज सुध-बुध खो बैठा। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चे के टुकड़ों में बंट शव को किसी तरह इकट्ठा किया। बच्चे के शव की स्थिति देख परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है

Facebook Comments