Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल दूसरी शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया।



बता दें कि 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वे CM मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं। CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया।


परिवार के कहने पर दूसरी शादी कर रहे मान

परिवार के कहने पर CM मान ने शादी के लिए सहमति दी। जानकारी के लिए बता दें कि भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। उनकी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली।

Facebook Comments