नगर पंचायत रानीगंज

नगर पंचायत रानीगंज में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जीती

भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता को कुल मत मिले 4451

समाजवादी पार्टी को कुल मिले मत 4383

बहुजन समाज पार्टी को मिले कुल मत 2282

कांग्रेस पार्टी को मिले कुल मत 2064

आम आदमी पार्टी को कुल मिले मत 670

इस तरह नगर पंचायत रानीगंज अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता पुनः अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुई। समाजवादी पार्टी 68 मत से हार गई पिछली बार 2017 के निकाय चुनाव में सपा 78 मत से हारी थी तीसरे पर थी दूसरे पर बीएसपी 39 वोट से हारी थी।

नगर पंचायत पृथ्वीगंज


नगर पंचायत पृथ्वीगंज में अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी 1137 मत से जीत दर्ज की

निर्दल उम्मीदवार नीलम सरोज 3387 मत मिले जीत दर्ज की

भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को कुल मत मिले 2250

समाजवादी पार्टी को कुल मिले मत 522

बहुजन समाज पार्टी को मिले कुल मत 643

इस तरह नगर पंचायत पृथ्वीगंज अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को हरा कर निर्दल प्रत्याशी नीलम सरोज अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुई।

पृथ्वीगंज नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ जिसमे कुल 15 वार्ड बने है कुल वोटरों की संख्या है पहली बार हुए चुनाव में नीलम सरोज जीत दर्ज की है।

नगर पंचायत सुवंशा


नगर पंचायत सुवंशा में अध्यक्ष पद बसपा के प्रत्याशी 1100 मतों से जीत दर्ज किए है।

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार वेद प्रकाश बिंद को कुल 4430 मत मिले जीत दर्ज की

भाजपा के प्रत्याशी को 3300 मत मिले लगभग 1100 मतों से हार का सामना करना पड़ा

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शेर बहादुर यादव 2884 मत पा कर तीसरे पर रहे है

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना सकुशल सम्पन्न

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के 01 नगर पालिका परिषद एवं 18 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों की मतगणना सकुशल सम्पन्न हुई।

नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह 21123 मत पाकर विजयी हुये है।

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो0 जकी खां 2473 मत पाकर जीते

नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज में भाजपा प्रत्याशी सीता देवी 2318 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत अन्तू में निर्दलीय प्रत्याशी संजय सोनी 2878 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार 3299 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत मानधाता बाजार में अपना दल (एस) प्रत्याशी इन्द्रकली 2645 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत गड़वारा बाजार में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह 2909 मत पाकर विजयी हुये।

इसी प्रकार नगर पंचायत पट्टी में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार 2501 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत कोहड़ौर में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद 2584 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत रामगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह 4091 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत ढकवा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक त्यागी 3281 मत पाकर विजयी हुये।

नगर पंचायत कुण्डा में अध्यक्ष पद हेतु जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी उषा त्रिपाठी 7734 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत मानिकपुर में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रलता 7068 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा 4843 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर 4826 मत पाकर विजयी हुये।

नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनीता 5525 मत पाकर विजयी हुई।

इसी प्रकार नगर पंचायत रानीगंज में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता 4456 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत पृथ्वीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम 3204 मत, पाकर जीते

नगर पंचायत सुवंशा बाजार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश 4434 मत पाकर विजयी हुये।

मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, प्रेक्षक सत्य प्रकाश (अपर आयुक्त आबकारी उ0प्र0 प्रयागराज), मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने मतगणना स्थलों पर निरन्तर भ्रमणशील रहे। मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पन्त, आईजी प्रयागराज चन्द्र प्रकाश ने कुण्डा क्षेत्र के मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया

Facebook Comments