सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग पर 01 अवैध तमन्चा 312 बोर व 01 जिन्दा कारतूस/ 01खोखा कारतूस 312 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना जेठवारा)-

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना जेठवारा से उ0नि0 श्री गणेशदत्त मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र जेठवारा के ग्राम शेखपुर बनी नया पुरवा मार्ग से अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र राम सुन्दर यादव निवासी ग्राम शेखपुर बनी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमन्चा 312 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस/01अदद खोखा कारतूस 312 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 66/2024 धारा 286 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र राम सुन्दर यादव निवासी ग्राम शेखपुर बनी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-
01 अदद अवैध तमन्चा 312 बोर।
01 अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर व 01अदद खोखा कारतूस बरामद।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री गणेशदत्त मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments