प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत सराय भरत राय स्थित घोड़ा रेस मैदान में चल रही डीडी क्रिकेट प्रतियोगिता के एक रोमांचक मुकाबले का बुधवार शाम आयोजन हुआ। इस अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी जाबिर अली विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मैच के दौरान जाबिर अली ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं और नशा व अपराध से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।
युवा नेता जाबिर अली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता समिति को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर आयोजन कर युवाओं को मंच देना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी खेल और सामाजिक कार्यों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और खेल का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा। आयोजक मंडल ने जाबिर अली के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी और प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
डीडी क्रिकेट प्रतियोगिता मैच में पहुंचे युवा नेता समाजसेवी जाबिर अली, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
















Facebook Comments








