Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने प्रयागराज जनपद के सोरांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त काफी समय से फरार था और उसकी तलाश जारी थी।
घटना जुलाई 2025 की है, जब सिपाह महेरी गांव से रात के समय बकरियों की चोरी की गई थी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि एक अभियुक्त फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर फरार अभियुक्त सलमान को तवकलपुर गांव से गिरफ्तार किया। अभियुक्त देल्हूपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान थे, ऐसे में अभियुक्त की गिरफ्तारी से राहत मिली है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें।

Facebook Comments