Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के घाटकछार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खेत में रोपा लगाने का काम चल रहा था, तभी आकाशीय बिजली के चपेटमें आने से 5 महिलाओं की मौके पर पही मौत हो गई। वहीं 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।



घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बता दें कि पिछले दिनों हुई क्षेत्र में बारिश के बाद रोपाई का काम तेजी से जारी है। जिसके चलते आज ग्राम घाटकछार में महिलाएं धान रोपने का काम कर रही थी। अचानक मौसम बिगड़ गया और रूक-रूककर बारिश होने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके चपेट में सभी 11 महिलाएं आ गई।



इस घटना से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में कु. जानकी, कु. लक्ष्मी यादव, बसंती नाग, जमोवती व नोहरमति है। वहीं घायलों में पंक्जनीं यादव, पार्वती मलिक, तपस्वनी, पुन्नी, गीतांजलि व शशि है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Facebook Comments