Home अपराध संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजामलाठी-डंडे...

संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजामलाठी-डंडे से पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र समेत दो गिरफ्तार                           संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजाम                                          ईलाज के दौरान घायल मजरुब की हो गई थी मौतईलाज के दौरान घायल मजरुब की हो गई थी मौत

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजामलाठी-डंडे से पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र समेत दो गिरफ्तार                           संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजाम                                          ईलाज के दौरान घायल मजरुब की हो गई थी मौतईलाज के दौरान घायल मजरुब की हो गई थी मौत

लाठी-डंडे से पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र समेत दो गिरफ्तार

संपत्ति अपने नाम करने के लिए आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

ईलाज के दौरान घायल मजरुब की हो गई थी मौत

भदोही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा कला में अशोक गौतम पुत्र श्याम लाल गौतम उम्र करीब 52 वर्ष को उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार गौतम उम्र करीब 24 वर्ष ने घरेलू पेपर पर हस्ताक्षर करने की बात को लेकर आपसी वाद-विवाद के दौरान लाठी-डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घायल मजरुब को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहां अशोक गौतम की मौत हो गई। मृतक की पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
पुलिस अधीक्षक भदोही डा.मीनाक्षी कात्यायन ने गैरइरादतन हत्या की घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में शुक्रवार को थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोपी वीरेंद्र कुमार गौतम पुत्र अशोक गौतम, श्यामलाल निवासी नेवादा कला थाना भदोही जनपद भदोही को नेवादा कला पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान सम्बन्धित न्यायालय किया गया।

Leave a Reply