नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार
101 ग्राम स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार में कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी
रेलवे लाइन के पास पकड़ी गई स्मैक की खेप
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
प्रतापगढ़। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास मुखबिर की सूचना पर रतन केशरवानी और दीपांशु सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार रतन केशरवानी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।







