Home खोजी रिपोर्टिंग बुजुर्ग ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, तहसील दिवस में पहुंचकर लगाई...

बुजुर्ग ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, तहसील दिवस में पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

oplus_142606336
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा गांव निवासी अमीर उल्ला पुत्र वाजिद अली ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित बुजुर्ग ने तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के ही इक़रार  पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमीर उल्ला का कहना है कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि की मेड़ को आरोपित ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे उनकी जमीन का हिस्सा कम हो गया है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और मेड़ को पूर्व स्थिति में करने की बात कही तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से वह लगातार परेशान हैं और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं।



पीड़ित ने तहसील दिवस में अधिकारियों से मांग की कि उनकी भूमि की पैमाइश कराकर वास्तविक सीमा का निर्धारण कराया जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जमीन पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न होने दिया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने बुजुर्ग की शिकायत प्राप्त कर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया गया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगा। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply