प्रतापगढ़/दिलीपपुर पुलिस ने 21 अगस्त को हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी साहबे आलम उर्फ साहिल (26) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर मो. सादाब को स्विफ्ट कार से ओवरटेक कर रोकने के बाद फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप है। घायल सादाब को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। मामले में 21 अगस्त 2026 को थाना दिलीपपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान 30 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बाबा बेलखरनाथ धाम पुल के पास नजियापुर की तरफ बाग से पुलिस ने साहबे आलम उर्फ साहिल पुत्र निजाम, निवासी पतुलकी, थाना अन्तू को गिरफ्तार किया।
🔴 पूछताछ में फायरिंग की बात बताई
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना बताया। उसके कथन के अनुसार वह अन्य आरोपियों के साथ स्विफ्ट कार से सादाब का पीछा कर रहा था और घटना के दौरान उसी ने तमंचे से फायर किया था।
तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
📋 पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहबे आलम उर्फ साहिल के खिलाफ थाना अन्तू, थाना देल्हूपुर और थाना दिलीपपुर में वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 के मुकदमे में धारा 307 भादवि तथा वर्ष 2026 के एक मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं।
👮 पुलिस टीम
यह कार्रवाई एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में, एएसपी पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना दिलीपपुर प्रभारी निरीक्षक विजयकान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाठक, का0 आशीष, का0 लक्ष्मण एवं रि0का0 गौरव शामिल रहे।
बरामदगी:
🔹 01 तमंचा 315 बोर
🔹 01 जिंदा कारतूस 315







