04 गोतस्कर गिरफ्तार, वध हेतु ले जाये जा रहे 08 राशि गोवंश, 03 राशि भैंस व डीसीएम वाहन बरामद (पट्टी)
जनपद के थाना पट्टी से उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के उड़ईयाडीह चौराहे के पास से एक डीसीएम वाहन नं0 सीजी 10 वाई 0117 पर वध हेतु ले जाये जा रहे 08 राशि गोवंश व 03 राशि भैंस के साथ 04 गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/21 धारा 5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(1)डी पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- साहेब अली पुत्र अजमत अली नि0 सुखपाल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
- फूलचन्द्र मौर्य पुत्र राम सुमिरन मौर्य नि0 मरछे थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।
- सतीश चन्द्र मौर्य उर्फ बन्टी पुत्र सभाजीत मौर्य नि0 दयालगंज थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
- केदार मौर्य उर्फ लल्ला पुत्र रमापति मौर्य नि0 दयालगंज थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-
- 08 राशि गोवंश।
- 03 राशि भैंस।
- 01 अदद डीसीएम वाहन नं0 सीजी 10 वाई 0117।
पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र तिवारी मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
Facebook Comments