महाराष्ट्र के रायगढ़जिले में एक मां ने अपने ही छ बच्चों की जान ले ली। किसी की उम्र महज 18 महीने थी तो कोई 10 साल का था। इस घटना के सामने आने के बाद ना सिर्फ इलाके के लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटायी की थी। महिला इस बात से काफी नाराज थी। जिसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। सभी बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी

Facebook Comments