यूपी में अभी गर्मी कुछ दिन और परेशान करेगी। 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है। 19 जून तक मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी।

मानसून इस समय पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगोएंगी।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया भी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है

Facebook Comments