दिनांक 08/09.10.2022 को थानाक्षेत्र लालगंज के ग्राम चकोदर बभनपुर में हुई युवती की हत्या का सफल अनावरण, घटना से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, (थाना लालगंज)

दिनांक 08/09.10.2022 की रात्रि में थाना लालगंज के ग्राम चकोदर बभनपुर गांव में खेत में मिले युवती के शव के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 656/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोग के अनावरण/ गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 11.10.2022 को थानाध्यक्ष लालगंज मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया अभियुक्त हंसराज प्रजापति पुत्र स्व0 बंशीलाल प्रजापति नि0 भवनी का पुरवा मजरे लहुरेपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली को थानाक्षेत्र सलवन से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपडे व जामा तलाशी से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

हंसराज प्रजापति पुत्र स्व0 बंशीलाल प्रजापति नि0 भवनी का पुरवा मजरे लहुरेपुर थाना सलवन जनपद रायबरेली।

बरामदगीः-

01 अदद लकड़ी का डण्डा, मृतका की टूटी हुई चूड़ियां व माला की मुंगा (घटना स्थल से बरामद)

  1. 01 अदद मोबाइल फोन की-पैड जो घटना के समय वार्ता हेतु प्रयोग किया गया था ।
  2. घटना के समय पहने गये अभियुक्त के कपड़े।

पूछताछ का विवरण-

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त हंसराज प्रजापति उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 08/09.10.2022 की रात को मृतका ने मिलने के लिए अपने गांव चकोदर बुलाया था और घर के बाहर मिलने की बात कही थी। मैं काफी रात तक उसका इंतजार करता रहा वह बहुत देर से आयी जिससे हम दोनो के बीच झगड़ा हो गया था। आवेश में आकर मेरे द्वारा उसी की साड़ी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष लालगंज श्री कमलेश कुमार पाल मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments