प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 18.11.2022

मारपीट में घायल का ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के प्रकरण में 03 अभियुक्त गिरफ्तार। (थाना आसपुर देवसरा )

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 17.11.2022 को समय करीब 08ः30 बजे सुबह थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के ग्राम सैफाबाद में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें ईलाज के दौरान अस्पताल में एक महिला की मृत्त्यु हो गई थी। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 337/22 धारा 323, 304, 504, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 18.11.2022 को थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 श्री बंशीघर राय व उ0नि0 अभिमन्यु सिंह मय हमराह द्वारा घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 01. विपिन विश्वकर्मा 02. मैनलाल विश्वकर्मा व 01 बाल अपचारी नि0गण ग्राम सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के सारडीह नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद लाठी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. विपिन विश्वकर्मा पुत्र मैनलाल विश्वकर्मा नि0 ग्राम सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
    1. मैनलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 सालिकराम विश्वकर्मा नि0 ग्राम सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
  2. बाल अपचारी

पुलिस टीमः- उ0नि0 श्री बंशीधर राय व उ0नि0 श्री अभियमन्यु सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़

Facebook Comments