मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है।यहां एक लड़़की की प्रेमी के साथ शादी न होने पर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई।लड़की की शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं और 27 नवंबर को बारात आनी थी।पिता 20 नवंबर को तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वालों के घर गए थे।इसी दौरान लड़की मौका देख प्रेमी के साथ फरार हो गई।

परिजनों ने लड़की की खोजबीन की,लेकिन कहीं नहीं मिली।परिजनों ने चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को मैं तिलक लेकर लड़के वालों के यहां गया हुआ था। 27 नवंबर को बारात का कार्यक्रम था।मैं तिलक से वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी बाजार गई थी और लौटकर नहीं आई। रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। व्यक्ति ने बताया कि जानकारी मिली कि भरतकूप इलाके का रहने वाला एक युवक शादी करने के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Facebook Comments