100 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिला की छत से गिर कर हुई मौत से घर में मचा कोहराम

रुबरु इंडिया न्यूज़
9935869972

प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय कीरत गांव की लाली देवी 107 पत्नी धर्मपाल यादव मंगलवार की शाम छत पर घर की महिलाओं संग बैठी थीं। तभी किसी काम के लिए अचानक से उठीं तो उनकी धोती पैर में फंस गई।जिससे वह अनियंत्रित हो गई और अपने आप को बचा नही पाई और छत से सीधे नीचे जा गिरी जिससे वह गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गई बुजुर्ग महिला के बेटे राकेश यादव के अनुसार छत से नीचे गिर ने के बाद। गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Facebook Comments