जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में पीछे से अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर टक्कर की आवाज सुन कर राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा नेता की आई मामूली चोट इलाज के लिए प्रतापगढ़ रेफर
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थिति सीउनाथ तारा के पास गौरा से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जय सिंह यादव अपनी वेगनर कार से हाइवे के बगल खड़े हो कर अपने एक साथी का इंतजार कर रहे थे तभी बादशाहपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने पूछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे जिला पञ्चायत सदस्य की कार सड़क के बगल नाले में जा गिरी टक्कर के बाद मौके से स्कॉर्पियो ले कर वहां से भाग निकला ग्रामीणों की मदद से जय सिंह यादव को गाड़ी से निकाल कर रानीगंज सीएचसी ले गए जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया हाला की डाक्टरों की माने तो जय सिंह यादव पूरी तरह से खतरे से बाहर है। नेता के परिजनों ने येतियातन प्रतापगढ़ ले कर गए।








