उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर –

मोस्ट वांटेड बदमाश विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में मरा गया…

₹100000 का इनामी था विनोद उपाध्याय,

गुरुवार की सुबह सुल्तानपुर में एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया,

35 मुकदमे में एक में भी, नहीं हुई थी सजा,

एसटीएफ से मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल विनोद उपाध्याय को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,

गुलरिया थाने में दर्ज मामले में वांटेड चल रहा था विनोद उपाध्याय,

योगी सरकार ने 61 वांटेड माफिया की लिस्ट जारी की थी उसमें विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था।

गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

शुक्रवार तड़के गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने सुल्तानपुर जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया। विनोद ने STF का घेरा तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब में STF ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लग गई। STF उसे अस्पताल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम था। करीब 7 महीने से STF, गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 2007 में विनोद उपाध्याय ने गोरखपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह हार गया था।

Facebook Comments