760 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार, (थाना कुण्डा)

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना कुण्डा के निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र कुण्डा के मवई तिराहा के पास से 01 अभियुक्त ऋषिराज पाण्डेय पुत्र तीरथ राज पाण्डेय नि0 ताजपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को 760 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कुण्डा में मु0अ0सं0 46/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
ऋषिराज पाण्डेय पुत्र तीरथ राज पाण्डेय नि0 ताजपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीमः- निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments