Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

प्रयागराज : ससुराल में फंदे से झूलती मिली बेटी, गुस्साए मायके वालों ने फूंका घर, जिंदा जल गए सास-ससुर

प्रयागराज में नवविवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुराल में बवाल काट दिया। इस दौरान हुई आगजनी में सास-ससुर की मौत हो गई। एक घर से तीन लाशें निकलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ।


घटना बीती रात (18 मार्च) की मुट्ठीगंज इलाके की है कि जब नवविवाहिता आंशिका केसरवानी का शव फंदे से लटका मिला।धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका की शादी मुट्‌ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी। अंशिका की मौत की खबर जैसे ही उसके घरवालों को मिली तो काफी संख्या में लोग अंशिका की ससुराल पहुंच गए, जहां ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई।
परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर अंशिका की हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इस बीच अंशिका के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर मे बंद कर आग लगा दिया।जिसमें दो लोगों (अंशिका के सास-ससुर) की मौत हो गई।

Facebook Comments