हत्या की नीयत से हमला करने वाला अभियुक्त तेजभान सिंह गिरफ्तार

प्रतापगढ़ | हथिगवां | 01 अगस्त 2025

थाना हथिगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त तेजभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के ग्राम कनपुरियान वेंती से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मई 2025 को ग्राम कनपुरियान वेंती में रास्ते के निर्माण को लेकर पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित के पुत्र पर गांव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया था। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में नामजद 6 लोगों के खिलाफ थाना हथिगवां में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नन्द लाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह व कांस्टेबल विजय कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तेजभान सिंह को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: तेजभान सिंह पुत्र रघुनन्दन सिंह
निवासी: ग्राम कनपुरियान वेंती, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।

Facebook Comments