Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288


प्रतापगढ़ जनपद के थाना जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2025 को थाना जेठवारा क्षेत्र के ग्राम आशापुर में बच्चों के बीच आम बीनने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था। विवाद के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बहू के साथ आरोपी पक्ष को उलाहना देने जाने पर स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर शटरिंग की डाई और लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना जेठवारा में मुकदमा अपराध संख्या 95/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 352, 351(3), 115(2) और 333 बीएनएस के तहत नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेमन्त यादव, कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह और कांस्टेबल विपिन मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आशापुर पुलिया के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंदकुमार उर्फ बब्लू पटेल (30 वर्ष), निवासी ग्राम आशापुर, थाना जेठवारा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Facebook Comments