Home अपराध जमीन विवाद में खूनी बवाल, फायरिंग-तोड़फोड़ के बाद हत्या के प्रयास केस...

जमीन विवाद में खूनी बवाल, फायरिंग-तोड़फोड़ के बाद हत्या के प्रयास केस में चार महिलाएं महीनों बाद गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप

Oplus_16908288
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का मामला, चार महिलाएं गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष बोला- “दो दर्जन से ज्यादा लोग घर में घुस आए, लाखों का सामान तोड़ डाला”

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग जैसे गंभीर आरोपों में जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर गांव में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चल रहे जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच कई बार तनाव और झड़प हो चुकी है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना 17 मार्च 2026 की है। आरोप है कि उस दिन दो दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर अचानक उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों ने घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सीमेंट के चद्दर, घरेलू सामान और अन्य सामग्री को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था।

इस मामले में थाना रानीगंज में 19 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया हैं।

हालांकि गांव में अब इस गिरफ्तारी को लेकर दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आने लगा है। आरोपी महिलाओं के समर्थन में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि विवाद पुराना और पारिवारिक जमीन बंटवारे से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि पूरे मामले में महिलाओं को भी मुल्जिम बना दिया गया, जबकि घटना के दौरान कई महिलाएं सिर्फ अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। ग्रामीणों का कहना है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी निर्दोष को सिर्फ दबाव में आरोपी न बनाया जाए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों में पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और कई बार पंचायत तथा पुलिस स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। इसी रंजिश ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply