Home ताजा खबर प्रतापगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन! साबिर अली की दावते वलीमा में...

प्रतापगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन! साबिर अली की दावते वलीमा में प्रदेश अध्यक्ष समेत दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़ में साबिर अली के बेटे की दावते वलीमा में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ की शिरकत

रानीगंज के भैसौना गांव में देर शाम सपा नेताओं का जमावड़ा, नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

रानीगंज, प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा गुरुवार, 5 नवंबर की देर शाम रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भैसौना गांव में देखने को मिला। यहां समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ जिला अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष साबिर अली के निजी आवास पर उनके दूसरे नंबर के बेटे की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित दावते वलीमा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, साबिर अली के दूसरे नंबर के बेटे का निकाह 4 नवंबर को संपन्न हुआ था। इसके उपलक्ष्य में 5 नवंबर को उनके आवास पर दावते वलीमा का आयोजन किया गया था। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, प्रदेश सचिव इरफान खान, युवा नेता एवं पूर्व विधायक मुन्ना यादव तथा सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी देर शाम पहुंचे।

सभी नेताओं ने साबिर अली के आवास पर आयोजित समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

रानीगंज क्षेत्र के भैसौना गांव में आयोजित इस दावते वलीमा में पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। समारोह में पारिवारिक खुशियों के साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं का आपसी मेल-मिलाप भी देखने को मिला।

रूबरू इंडिया | खबर वही, जो आप तक पहुंचे।

Leave a Reply