प्रतापगढ़ में 49 दरोगाओं के तबादले, एसपी दीपक भूकर ने जारी की नई तैनाती सूची
कई चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, किसी को थाने तो किसी को चौकी की मिली जिम्मेदारी; तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
प्रतापगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को 49 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस सूची में एक महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। तबादले के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ दरोगाओं को थानों से चौकियों और चौकियों से थानों में भेजा गया है।
एसपी ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें पूरी सूची
1. मिथिलेश चौरसिया को चौकी प्रभारी ट्रामा सेंटर, लालगंज से पुलिस लाइन प्रतापगढ़ भेजा गया।
2. अंशु सिंह सेंगर को थाना संग्रामगढ़ से चौकी प्रभारी गड़वारा, थाना अन्तू बनाया गया।
3. अमित कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा मानिकपुर से चौकी प्रभारी किठावर, थाना अन्तू भेजा गया।
4. अखिलेश प्रताप को चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज से चौकी प्रभारी ढकवा, थाना आसपुर देवसरा बनाया गया।
5. अमित कुमार वर्मा को चौकी गजिराही, थाना जेठवारा से चौकी प्रभारी सैकाबाद, थाना आसपुर देवसरा भेजा गया।
6. उमेश प्रताप सिंह को थाना कोहड़ौर से चौकी प्रभारी छितपालगढ़, थाना देल्हूपुर बनाया गया।
7. चन्द्रबली सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा कुण्डा से थाना उदयपुर भेजा गया।
8. प्रभात कुमार को थाना लालगंज से चौकी प्रभारी मंदाह, थाना कन्धई बनाया गया।
9. अशोक कुमार को थाना अन्तू से चौकी प्रभारी किशुनगंज, थाना कन्धई भेजा गया।
10. नन्दलाल को थाना लालगंज से थाना कन्धई स्थानांतरित किया गया।
11. सौरभ यादव को थाना लीलापुर से चौकी ताला, थाना कन्धई भेजा गया।
12. विनय प्रताप सिंह को थाना जेठवारा से चौकी प्रभारी दीवानगंज, थाना कन्धई बनाया गया।
13. रमेश तिवारी को चौकी भगवा, कोतवाली नगर से थाना कुण्डा भेजा गया।
14. कैलाश यादव को चौकी दीवानगंज, थाना कन्धई से चौकी प्रभारी कस्बा कुण्डा बनाया गया।
15. राजेश यादव को चौकी प्रभारी मोहनगंज, कोतवाली देहात से कोतवाली नगर भेजा गया।
16. राजीव वर्मा को चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा से चौकी प्रभारी कटरा, कोतवाली देहात बनाया गया।
17. आदित्य पाण्डेय को चौकी प्रभारी घुइसरनाथ, थाना सांगीपुर से चौकी प्रभारी मोहनगंज, कोतवाली देहात भेजा गया।
18. अजय कुमार को चौकी प्रभारी बिहरिया, थाना हथिगवां से चौकी प्रभारी भूपियामऊ, कोतवाली देहात बनाया गया।
19. महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह को थाना हथिगवां से चौकी प्रभारी बेलखरी/पुरेलाल, कोतवाली देहात भेजा गया।
20. योगेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी सैफाबाद, थाना आसपुर देवसरा से चौकी प्रभारी मदाफरपुर, थाना कोहड़ौर बनाया गया।
21. दीपक कुमार यादव को चौकी प्रभारी सगरा सुन्दरपुर, थाना लीलापुर से चौकी प्रभारी मकन्द्रूगंज, कोतवाली नगर भेजा गया।
22. प्रिन्स तिवारी को चौकी प्रभारी खिदिरपुर, थाना हथिगवां से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली नगर बनाया गया।
23. राजनाथ यादव को चौकी प्रभारी रामापुर, थाना फतनपुर से चौकी प्रभारी कांधरपुर, थाना कोहड़ौर भेजा गया।
24. सचिन कुमार को चौकी प्रभारी गड़वारा, थाना अन्तू से चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा बनाया गया।
25. अवधराज यादव को चौकी प्रभारी ढकवा, थाना आसपुर देवसरा से चौकी प्रभारी डेरवा, थाना जेठवारा भेजा गया।
26. संजय यादव को थाना उदयपुर से चौकी प्रभारी गजिराही, थाना जेठवारा बनाया गया।
27. अभिषेक सिंह वर्मा को चौकी प्रभारी कटरा, कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी अरथान, थाना नवाबगंज भेजा गया।
28. अंकित कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली नगर से चौकी करेला, थाना पट्टी भेजा गया।
29. अतुल यादव को चौकी प्रभारी भूपियामऊ, कोतवाली देहात से चौकी बंधवा, थाना पट्टी बनाया गया।
30. राजेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी सुल्तानपुर घोष, थाना रानीगंज से थाना पट्टी भेजा गया।
31. देवी दयाल कश्यप को चौकी प्रभारी रानीगंज अजगरा, थाना लीलापुर से थाना पट्टी स्थानांतरित किया गया।
32. रविन्द्र कुमार यादव को चौकी प्रभारी किठावर, थाना अन्तू से थाना पट्टी भेजा गया।
33. अमित कुमार चौहान को चौकी प्रभारी बंधवा, थाना पट्टी से थाना फतनपुर भेजा गया।
34. अनूप कुमार यादव को चौकी प्रभारी मंदाह, थाना कन्धई से चौकी प्रभारी रामापुर, थाना फतनपुर बनाया गया।
35. अनूप यादव को थाना मान्धाता से चौकी प्रभारी कस्बा मानिकपुर भेजा गया।
36. गुलाब सिंह को चौकी प्रभारी अरथान, थाना नवाबगंज से थाना रानीगंज भेजा गया।
37. बृजेश कुमार को चौकी प्रभारी कांधरपुर, थाना कोहड़ौर से थाना रानीगंज स्थानांतरित किया गया।
38. सुमित सिंह को थाना मानिकपुर से चौकी प्रभारी सुल्तानपुर घोष, थाना रानीगंज बनाया गया।
39. राहुल कुमार को चौकी प्रभारी मकन्द्रूगंज, कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी रानीगंज कैथौला, थाना लालगंज भेजा गया।
40. वरुण सिंह को चौकी प्रभारी छितपालगढ़, थाना देल्हूपुर से चौकी प्रभारी ट्रामा सेंटर, थाना लालगंज बनाया गया।
41. प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी रानीगंज कैथौला, थाना लालगंज से चौकी प्रभारी सगरा सुन्दरपुर, थाना लीलापुर भेजा गया।
42. सचिन कुमार को थाना कुण्डा से चौकी प्रभारी रानीगंज अजगरा, थाना लीलापुर बनाया गया।
43. शुभम सिंह को चौकी प्रभारी करेला, थाना पट्टी से थाना संग्रामगढ़ भेजा गया।
44. मृत्युंजय पाण्डेय को चौकी प्रभारी डेरवा, थाना जेठवारा से चौकी प्रभारी जहानाबाद, थाना संग्रामगढ़ बनाया गया।
45. जय किशन को चौकी बेलखरी/पुरेलाल, कोतवाली देहात से थाना संग्रामगढ़ भेजा गया।
46. राजकुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी किशुनगंज, थाना कन्धई से चौकी प्रभारी घुइसरनाथ, थाना सांगीपुर बनाया गया।
47. सुरेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी ताला, थाना कन्धई से चौकी प्रभारी बिहरिया, थाना हथिगवां भेजा गया।
48. अनीश कुमार यादव को चौकी प्रभारी जहानाबाद, थाना संग्रामगढ़ से चौकी प्रभारी खिदिरपुर, थाना हथिगवां बनाया गया।
49. विवेक कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भगवा, कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।






