Home ताजा खबर इंटर रिजल्ट में बड़ा धमाका: ईशान शुक्ला बने जिले के बादशाह, यूपी...

इंटर रिजल्ट में बड़ा धमाका: ईशान शुक्ला बने जिले के बादशाह, यूपी मेरिट में 10वां स्थान!

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़ में इंटर परीक्षा परिणाम घोषित, ईशान शुक्ला बने जिले के टॉपर

प्रतापगढ़। इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष परीक्षा में मॉडर्न साइंस इंटरमीडिएट कॉलेज, जोगापुर के छात्र ईशान शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। ईशान ने कुल 95.45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में भी दसवां स्थान प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है।

ईशान शुक्ला की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार का मार्गदर्शन प्रमुख कारण माना जा रहा है। खास बात यह है कि उनके पिता उसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं और माता कॉलेज की प्रबंधक हैं। ऐसे में शैक्षिक वातावरण में पले-बढ़े ईशान ने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।

परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ईशान को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल पिता ने भी बेटे का मुंह मीठा कराकर उसे आशीर्वाद दिया और उसकी सफलता पर गर्व जताया।

ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी वह प्रेरणा बन गए हैं।

जिले के शिक्षाविदों और सामाजिक लोगों ने भी ईशान की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे प्रतापगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave a Reply