Home अपराध रात के अंधेरे में पशु चोरी, महिला ने थाने में दी तहरीर...

रात के अंधेरे में पशु चोरी, महिला ने थाने में दी तहरीर — कार्रवाई की मांग

201
0
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

रात के अंधेरे में पशु चोरी, महिला ने थाने में दी तहरीर — कार्रवाई की मां

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय भरत राय गांव में पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी साविरा पत्नी  मो. अयूब ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर उनके घर के बाहर बंधी भैंसें खोल ले गए।

पीड़िता के अनुसार, रोज की तरह वह परिवार सहित घर में सो रही थीं। देर रात कुछ आहट हुई, लेकिन पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सुबह उठकर देखा तो दरवाजे के बाहर बंधी उनकी दो काली रंग की भैंसें और एक पड़िया (बछिया) गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पशुओं का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्हें चोरी की आशंका हुई।

सावितरा ने बताया कि पशुपालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। भैंसों के चोरी हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आसपास के खेतों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।पिछले कुछ दिनों से पशु चोरी कम हुए थे लेकिन एक बार फिर चोरी की घटना के बाद क्षेत्रीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में फिर से भय हो गया है

Leave a Reply