Home अपराध पहले ही प्रयास में नीट-2026 फतह: प्रतापगढ़ की उम्मे कुलसुम और खुशनुमा...

पहले ही प्रयास में नीट-2026 फतह: प्रतापगढ़ की उम्मे कुलसुम और खुशनुमा बानो ने रचा सफलता का नया अध्याय

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

पहले ही प्रयास में नीट-2026 फतह: प्रतापगढ़ की उम्मे कुलसुम और खुशनुमा बानो ने रचा सफलता का नया अध्याय

प्रतापगढ़। जनपद की दो होनहार बेटियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

मशहूर ईएनटी (नाक, कान एवं गला) सर्जन डॉ. आलम की बेटी उम्मे कुलसुम ने 600 अंक, जबकि उनकी भांजी खुशनुमा बानो ने 558 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उम्मे कुलसुम प्रतापगढ़ सदर तहसील के कादीपुर (हकीम का पुरवा) की निवासी हैं। वहीं खुशनुमा बानो, सदर तहसील के मांधाता ब्लॉक के परशुरामपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद की पुत्री हैं।

दोनों छात्राओं ने कठिन प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, जिले और समाज का गौरव बढ़ाया है।

नीट-2026 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही डॉ. आलम और उनके परिवार को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रिश्तेदार, मित्र, चिकित्सक और शुभचिंतक लगातार फोन और संदेशों के माध्यम से दोनों छात्राओं को बधाई दे रहे हैं।

दोनों बेटियों की यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

रूबरू इंडिया की पूरी टीम एवं सभी पाठकों की ओर से उम्मे कुलसुम, खुशनुमा बानो और उनके परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

मुदास्सिर मेहंदी खान
रूबरू इण्डिया

Leave a Reply