मामला कुवैत देश का हैं। शादी वाले दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बड़े खुश थे। अपनी रजामंदी से ही शादी रचा रहे थे। ये दोनों अपनी शादी कराने के लिए कोर्ट जा पहुंचे। यहाँ कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों ने हंसी ख़ुशी से शादी कर ली। लेकिन इसके बाद जब जैसे ही ये दोनों कोर्ट से बाहर निकले तो सीढ़ियों पर दुल्हन का पैर फिसल गया और वो गिर गई। दुल्हन के फिसलने के बाद दुल्हे ने उसकी मदद नहीं की बल्कि उसे ताना मारते हुए बेवक़ूफ़ बोल दिया।
बस फिर क्या था दुल्हे की इस ओछी हरकत से दुल्हन के दिमाग का पारा चढ़ गया, वो तुरंत उठी और वापस कोर्ट के अंदर चली गई। यहाँ उसने इस शादी के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने की बात कही। कोर्ट वालो ने दुल्हन को बहुत मानाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानी तो उनका तलाक वही हाथो हाथ करवा दिया। इस तरह ये शादी दुनियां की सबसे छोटी शादी बन गई जिसमे शादी के सिर्फ 3 मिनट के अंदर ही तलाक हो गया। उधर सोशल मीडिया पर सभी लोग दुल्हन के इस फैसले की काफी सराहना कर रहे हैं। दुल्हन को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा हैं।

Facebook Comments