Home अपराध फतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर...

फतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बरामद

272
0
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

फतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बराम
प्रतापगढ़।जनपद के थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें और घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को रायबट्टी पाल सिंह इंटर कॉलेज, बीरापुर से एक छात्र की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना फतनपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर सुवंसा नहर मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नमन सरोज उर्फ प्रियांशु राज (निवासी कोडापुर, प्रयागराज), कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा (निवासी पूरेगोसाईं घूरिपुर, फतनपुर) और बबलू सरोज (निवासी पूरेगोसाईं, फतनपुर) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर उसे सुनसान झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में इन वाहनों को सस्ते दामों में बेचकर मौज-मस्ती और शौक पूरे करते थे।
अभियुक्तों की निशानदेही पर 06 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह में कम से कम तीन सदस्य शामिल रहते थे, जिससे चोरी की घटना को अंजाम देना आसान हो जाता था।

गौरतलब है कि मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम की तत्परता से यह सफलता मिली। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply