Home खोजी रिपोर्टिंग प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ दो हुए घायल

प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ दो हुए घायल

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हत्या के प्रयास, लूट और चोरी जैसे संगीन मामलों में शामिल दो शातिर अपराधी घायल होकर गिरफ्तार

पट्टी के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मोहम्मद आफताब और नौशाद अली घायल हो गए।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक रसोइया मोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए फरार हो गए।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश शहीद स्मारक गेट से जंगल की तरफ भाग निकले। आगे पुलिया से टकराकर कार गड्ढे में फंस गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ➡️ मोहम्मद आफताब निवासी बासुपुर थाना लीलापुर प्रतापगढ़
➡️ नौशाद अली निवासी तिलौरी थाना लीलापुर प्रतापगढ़

पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे यूपी, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालते थे।

बरामदगी ▪️ 02 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️ कारतूस व खोखा
▪️ कई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
▪️ ₹18 हजार से अधिक नकदी
▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट ब्रेजा कार

आपराधिक इतिहास आफताब पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नौशाद पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थानाध्यक्ष बलराम सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पाठक, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार यादव समेत दिलीपपुर पुलिस और स्पेशल टीम के कई पुलिसकर्मियों ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

प्रतापगढ़ पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना, अपराधियों पर लगातार जारी है शिकंजा।

Leave a Reply