Home राज्य उत्तर प्रदेश “एक पेड़ मां के नाम” पौध रोप कर कालेज के चेयरमैन राजबली...

“एक पेड़ मां के नाम” पौध रोप कर कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने बढ़ाया मुहिम को आगे

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

“एक पेड़ मां के नाम” पौध रोप कर कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने बढ़ाया मुहिम को आगे

जंगीगंज। भदोही जिले के रामदेव पी.जी.कालेज जंगीगंज में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने मां के नाम एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इस अभियान से जुड़ कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर संतुष्टि मिल सकती है। इस अवसर पर अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थियों ने पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी, असि.प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार पाण्डेय व आई०क्यू०ए०सी० समन्वयक असि० प्रोफेसर त्रिनेत्र राम तिवारी तथा समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply