इस कपल ने फलों का राजा आम की रखवाली करने के लिए चार गार्ड और छह कुत्तों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी है।

इन दिनों आम का सीजन अपने पीक पर है। फलों का राजा कहे जाने वाले आम को पसंद करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है। आम को पसंद करने वाले लोग इसकी बागवानी भी करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश में एक कपल ने आम के पौधे लगाए हैं।

दरअसल यह एक आम बात है कि, कोई कपल ”आम” की खेती करे। लेकिन अब इस कपल की चर्चा हो रही है तो अवश्य ही इसमें कुछ ख़ास होगा। आइए जानतें हैं इनकी आम की खेती पर क्या विशेष है ?

दरअसल, मामला यह है कि, इस कपल ने फलों का राजा आम की रखवाली करने के लिए चार गार्ड और छह कुत्तों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी है। आम के पेड़ों की संख्या महज दो है और फलों की संख्या 7 यानी कि सिर्फ 7 आम की रखवाली के लिए गार्ड और खूंखार कुत्ते तैनात किए गए हैं।

अब आपको बताते हैं कि, इनके द्वारा लगाए गए आम की खासियत क्या है ? तो आपको बता दें कि, जिन पौधों को इन्होंने लगाया है, इसकी खेती जापान में होती है और इसका नाम मियाज़ाकी है। कपल का कहना है कि, उन्हें ट्रेन में एक आदमी ने इसका पौधा दिया था।

आम सामान्य आमों की तुलना में अलग है। इसके रूप रंग बिल्कुल अलग है जिसकी वजह से यह खूब लोकप्रिय है। इस आम की लोकप्रियता भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में बहुत ज्यादा है।

कपल के मुताबिक, फल का रंग हल्का बैंगनी है। हालांकि आम के इस फसल को एक एग ऑफ सन के रूप में जाना जाता है। आम अक्सर लाल रंग का होता है और डायनासोर के अंडे के समान दिखता है। आम की सबसे ज्यादा खासियत यह है कि, यह भारत में नहीं पाया जाता है। दुनिया में यह आम सबसे महंगा होता है।

कपल का दावा है कि वर्तमान में आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। तभी इस दंपत्ति ने 7 आमों की सुरक्षा के लिए चार सिक्योरिटी गार्ड और छह खूंखार कुत्ते लगा रखे हैं। इस दंपत्ति ने आज से 3 साल पहले जबलपुर में अपने बगीचे में आम के 2 पौधे लगाए थे।

दरअसल, पहले दंपत्ति को आम की सही कीमत के बारे में जानकारी नहीं थी। पिछले चोरों ने बाग से 2 आम चुरा लिए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल इस की सुरक्षा में कड़ी रखी गई है। आम की डाली को भी काटने की कोशिश की गई थी। कपल के मुताबिक वह पेड़ बचाने में कामयाब हुए हैं और इस साल उसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। कपल ने इस आम का नाम दामिनी रखा है।

Facebook Comments