उमराव पैलेस में भव्य रोजा अफ्तार पार्टी, सैकड़ों रोजेदारों ने किया सामूहिक इफ्तार
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज कस्बा के पूरे गोलिया स्थित उमराव पैलेस में गुरुवार को भव्य रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन को उमराव पैलेस के मालिक सुहेल खान एवं मो० इरफान द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
पवित्र रमजान माह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पूर्व कुरआन शरीफ की तिलावत की गई तथा देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। मग़रिब की अज़ान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला, जिसके बाद विभिन्न पकवानों से सभी का सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में संजय सरोज प्रतिनिधि अध्यक्ष पृथ्वीगंज नगर पंचायत संचालक नावेज अली, साजिद अली, जाबिर अली, जावेद खान, अजमल, गुलबहार, वजहूल जिगर सोनू, इरशाद, मेराज, आफताब सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और साज-सज्जा से सजाया गया था, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा नजर आया। आयोजकों ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस अफ्तार पार्टी को यादगार बना दिया।







