प्रतापगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई वारंटी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 19 आरोपियों को पकड़कर न्यायालय भेजा गया।
थाना लीलापुर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव और हेड कांस्टेबल एजाज खान की टीम ने रवि शंकर तिवारी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। इसी तरह उपनिरीक्षक सुमित कुमार वर्मा की टीम ने नन्हेलाल उपाध्याय और आकाश उपाध्याय को उनके घर के पास से पकड़ लिया।
उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार ने करूणेश कुमार को, जबकि उपनिरीक्षक रेंद्र सिंह ने दिवाकर प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव की टीम ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा थाना सांगीपुर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला और हरिंद्र यादव की टीम ने विकास वर्मा को उसके घर के पास से पकड़ा। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने नीरज देवी को भी गिरफ्तार किया।
थाना नवाबगंज पुलिस ने भी दो वारंटी आरोपियों को दबोचा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह और उपनिरीक्षक अकील अहमद की टीम ने आबकारी अधिनियम के मामले में शिव भोला जायसवाल और मारपीट के मामले में वांछित इन्तियाज हसन को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने भीमदास और प्रदीप कुमार को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। थाना दिलीपपुर पुलिस ने वरुण कुमार मिश्रा और योगेंद्र यादव उर्फ योगेंद्र प्रताप यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।







