Home अपराध सेतापुर हत्याकांड में नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सेतापुर हत्याकांड में नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने चर्चित सेतापुर हत्याकांड में नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। घटना के बाद से आरोपी महिला लगातार फरार चल रही थी।


जानकारी के अनुसार ग्राम सेतापुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने रामआसरे गौतम और उनके परिजनों पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामआसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।


घटना के बाद पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में आरोपी शांता देवी पत्नी रामदौर का नाम भी सामने आया था।


पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी महिला कहीं जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने सेतापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि मुकदमे में नाम आने के बाद वह लगातार इधर-उधर छिपकर रह रही थी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply