Home अपराध अंतू पुलिस ने मोबाइल झपटमारी कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अंतू पुलिस ने मोबाइल झपटमारी कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। थाना अंतू पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।


बताया जाता है कि चार अप्रैल 2026 को बैजलपुर गांव के पास ट्रैक्टर चालक से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने थाना अंतू में मुकदमा दर्ज कराया था।


मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोहंगपुर ओवरब्रिज के पास से रामेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान स्थानों पर लोगों को निशाना बनाता था और मोबाइल, नकदी तथा अन्य सामान छीनकर फरार हो जाता था।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


थाना पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply