प्रतापगढ़। थाना हथिगवां पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना हथिगवां पुलिस क्षेत्र में जांच और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस को सूचना मिली कि रोहित सरोज अपने गांव बलीपुर में मौजूद है। इसके बाद उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।







