प्रतापगढ़। रानीगंज कस्बे के पूरेगोलिया स्थित उमराव पैलेस में सोमवार शाम क्षेत्र के राजमिस्त्रियों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पावर हाउस दरियापुर स्थित इरशाद सीमेंट एजेंसी के संचालक इरशाद अहमद और इरफान अहमद की ओर से किया गया। एजेंसी द्वारा MP Birla Cement की डीलरशिप लिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में राजमिस्त्री शामिल हुए।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से आए इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने राजमिस्त्रियों को निर्माण कार्य में सीमेंट के सही उपयोग, गुणवत्ता, मिश्रण की उचित मात्रा और मजबूत एवं टिकाऊ निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। इंजीनियरों ने कहा कि किसी भी भवन की मजबूती के लिए बेहतर सामग्री के साथ-साथ उसके सही अनुपात और तकनीकी तरीके से इस्तेमाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सम्मेलन के दौरान राजमिस्त्रियों ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी ली और अपने अनुभव भी साझा किए। कंपनी के अधिकारियों ने राजमिस्त्रियों को आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा बेहतर गुणवत्ता वाले सीमेंट के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर इरशाद अहमद ने सम्मेलन में शामिल सभी राजमिस्त्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र में राजमिस्त्रियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके हुनर और अनुभव से ही मजबूत और बेहतर भवन तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के अंत में इरशाद अहमद ने क्षेत्र से आए राजमिस्त्रियों को सम्मानित किया। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना की। इस दौरान कंपनी के इंजीनियर, एजेंसी संचालक, कर्मचारी और क्षेत्र के बड़ी संख्या में राजमिस्त्री मौजूद रहे।







