Home अपराध बभनमई पुल पर अचानक गूंजी जोरदार धमाके की आवाज… ट्रक के अंदर...

बभनमई पुल पर अचानक गूंजी जोरदार धमाके की आवाज… ट्रक के अंदर फंसे चालक को देख कांप उठे लोग!

Oplus_16908288
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़।रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बभनमई पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और मिनी ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मिनी ट्रक चालक और टेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

घायल चालक की पहचान अज़हर अली निवासी दादूपुर और भानु मौर्य (30 वर्ष) पुत्र संत प्रसाद मौर्य निवासी मुरली थाना मडूवाडीह जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भानु मौर्य मिनी ट्रक पर सामान लादकर बनारस से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बभनमई पुल के पास पहुंचा, तभी प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और मिनी ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिनी ट्रक में फंसे ड्राइवर को जेसीबी से निकालते लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक भानु मौर्य वाहन के स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाई। काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल आजाद और भानु मौर्य को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी चर्चा है।

हादसे के बाद ट्रेलर और मिनी ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के चलते कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बभनमई पुल पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं रखते। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

वही वहां पर मौजूद रहे लोगो की माने तो मिनी ट्रक चालक तेजी के साथ आ था था और सामने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक गंभीररूप से घायल हो दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है

Leave a Reply