Home अपराध उदयपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा चोरी की मोटरसाइकिल...

उदयपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्ता

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। उदयपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।


14 जून को उदयपुर बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी वाहन नहीं मिला तो उसने थाना उदयपुर में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर थाना प्रभारी दीप नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहा है।


पुलिस ने कुसौली मार्ग के पास घेराबंदी कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी लवकुश के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी और वह मोटरसाइकिल को बेचने के लिए गौरीगंज जा रहा था।


पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 ब्रेकिंग:
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बेचने जा रहा था चोरी का वाहन
साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply