Home अपराध पुरानी रंजिश में हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,...

पुरानी रंजिश में हमला करने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, हत्या के प्रयास के केस में दो डंडे भी बरामद

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद

प्रतापगढ़। मांधाता थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को थाना मांधाता क्षेत्र के भगवतगंज बाजार स्थित एक सीमेंट-सरिया की दुकान के सामने पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों ने वादी के पुत्र पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपी घायल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना मांधाता में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मांधाता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भगवतगंज बाजार के पास घेराबंदी कर पांचों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिन्देश्वरी सोनी (31), सूरज सोनी (31), आर्यन सोनी (19), शिवा सोनी (21) तथा संदीप सोनी (25) निवासी ग्राम भगवतगंज, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक दिन पहले अकारीपुर गांव में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें राजू सिंह घायल हो गए थे और उसी मामले में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के डर से वे क्षेत्र छोड़कर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply