Home Blog Page 81

सुख-दुःख जीवन के दो पहलू हैं और जीवन एक संघर्ष है जिला मंत्री राजेश तिवारी ईश्वर को हर समय हर पल याद रखना चाहिए,सुख हो या दुःख हर स्थिति में सत्य एवं न्याय पर रहना चाहिए ।ईश्वर को हर समय हर पल याद रखना चाहिए

सुख-दुःख जीवन के दो पहलू हैं और जीवन एक संघर्ष है जिला मंत्री राजेश तिवारी ईश्वर को हर समय हर पल याद रखना चाहिए,सुख हो या दुःख हर स्थिति में सत्य एवं न्याय पर रहना चाहिए ।ईश्वर को हर समय हर पल याद रखना चाहिए

सुख-दुःख जीवन के दो पहलू हैं और जीवन एक संघर्ष है जिला मंत्री राजेश तिवारी

ईश्वर को हर समय हर पल याद रखना चाहिए,सुख हो या दुःख हर स्थिति में सत्य एवं न्याय पर रहना चाहिए ।

प्रयागराज।सुख-दुःख जीवन के दो पहलू हैं और जीवन एक संघर्ष है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी से उनके स्व०पत्नी के वार्षिक-श्राद्ध के कार्यक्रम पर उनके निज निवास चौकी-बगहा मेजा प्रयागराज में कही।स्पष्ट कराते चले कि जिला मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी के बीच बहुत ही अभिन्न पारिवारिक रिश्ते हैं और दोनों ही सम्भ्रान्त जन एक-दूसरे के सुख-दुःख में सदैव साथ-साथ रहते हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस संसार में आना और जाना लगा ही रहता है।कोई इस मृत्युलोक से आगे तो कोई पीछे परन्तु इस धरती से प्रत्येक प्राणी को एकदिन इस धरती को छोड़ कर जाना ही है।यही इस जगत का सार्वभौमिक सत्य है।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि हमें मानव तन इसलिए मिला है कि सत्य एवं न्याय को अपने आत्मा में धारण कर मानवता के प्रत्येक पहलू पर खरे उतरे तभी हम मानव कहलाने के वास्तविक हकदार हैं अन्यथा जगत के अन्य प्राणी और मनुष्य में क्या अन्तर है।ईश्वर को हर समय,हर पल याद रखना चाहिए, सुख हो या दुःख हर स्थिति में सत्य एवं न्याय पर रहना चाहिए।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के उत्सर्जित ज्ञान वाणी में वर्णित किया कि क्यू कहता है मेरा-मेरा।सच में रे पगले कोई न तेरा रे,जगत में कोई न तेरा रे।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि यहाँ पुर्व जन्म के कर्मानुसार कोई पिता तो कोई माता तो कोई भाई तो कोई मित्र हैं।सबको अपने पूर्व जन्म के कर्म के अनुसार स्थान प्राप्त हुए हैं।इस जन्म के कर्म के अनुसार अगला सम्बन्ध प्राप्त होगा।केवल सत्य एवं न्याय जो ईश्वर का मूल स्वरूप है वही मानव का अपना असिला साथी है जो अगले जन्म को परिलक्षित करेगा।इस मार्मिक आध्यात्मिक वार्ता के दौरान चाड़ी करछना के पाण्डेय जी,जयराम का पूरा मेजा के शुक्ला जी सहित आस-पास बहुतायत गणमान्य जन उपस्थित रहे।

बाग में पेशाब करने पर घर पर चढ कर कई को मारा पीटा गया मुकदमा दर्ज

बाग में पेशाब करने पर घर पर चढ कर कई को मारा पीटा गया मुकदमा दर्ज

मऊआइमा (प्रयागराज) बालक ने बाग में पेशाब कर दिया जिससे क्षुब्ध विपक्षियों ने घर पर चढ कर कई को मारे पीटे और पत्थराव किए। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासी शेर बहादुर पुत्र राम नगीना चौहान का कहना है कि उनका बेटा लालबाबू 12 वर्ष बाग में पेशाब कर दिया। शेर बहादुर का आरोप है कि जिससे विपक्षी लाठी डंडा लेकर उसके घर पर चढ आए उसे और परिवार के सोमू सिंह, हरिकेश को मारे पीटे ईट पत्थर चलाए।शेर बहादुर ने मऊआइमा थाना में सन्तोष कुमार, चन्द्रकेश,राम सुमेर,राज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

बाग में पेशाब करने पर घर पर चढ कर कई को मारा पीटा गया मुकदमा दर्ज

ट्रेन पलटाने की आतंकी साजिश से सतर्क हुई रेलवे पुलिस                      गस्त कर रेलवे ट्रैक की कर रही है निगरानी जांच पड़ताल

ट्रेन पलटाने की आतंकी साजिश से सतर्क हुई रेलवे पुलिस                     

गस्त कर रेलवे ट्रैक की कर रही है निगरानी जांच पड़ताल

ट्रेन पलटाने की आतंकी साजिश से सतर्क हुई रेलवे पुलिस

गस्त कर रेलवे ट्रैक की कर रही है निगरानी जांच पड़ताल

गोपीगंज। देश मे ट्रेन पलटाने की चल रही आतंकी साजिश के मद्दे नजर रेलवे पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ट्रैक के किनारे भ्रमण कर रेलवे ट्रैक की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
बुधवार की रात जी आर पी चौकी प्रभारी गोपीगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह स्टेशन के पश्चिमी और पूर्वी छोर पर भ्रमण कर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक के किनारे टहल रहे मवेशियो हटाने के साथ रहवासियो को ट्रैक के पास न टहलने की हिदायत दी। प्रदेश के साथ राजस्थान मे आतंकी साजिश का खुलासा होने और आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद रेलवे पुलिस आला अधिकारियों के निर्देश पर संदिग्धो की जांच पड़ताल के लिए अभियान तेज कर दिया है। दिन के रात मे भी ट्रैक के किनारे चक्रमण शुरु कर दिया है। आए दिन ट्रैक पर होने वाली घटना को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए दोनो तरह दिवार बनाने का काम शुरु किया था। काम धीमी गति से होने व बस्ती वाले स्थान पर विरोध के चलते दिवार खड़ी करने का काम गति नही पकड़ रहा है।
देर रात चलाए गए अभियान मे हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार पांडेय,सुशील कुमार मिश्र, अखिलेश यादव,विकास मिश्रा पुष्पेंद्र सिंह,इंद्रजीत यादव आरपीएफ हेड कांस्टेबल अजय कुमार श्रीवास्तव,कास्टेबल अवधेश कुमार सिंह शामिल रहे।

रेंजर्स के तकनीकी पहलुओं के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

रेंजर्स के तकनीकी पहलुओं के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

रेंजर्स के तकनीकी पहलुओं के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

भदोही। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में गुरुवार को नवप्रवेशी छात्राओं के लिए रेंजर्स सत्र “बिगनर्स एवं ओरियंटेशन कोर्स” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं को रोवर्स/ रेंजर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एन.डोंगरे के द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर मिर्जापुर मंडल राजेश प्रजापति ने छात्राओं को रोवर्स/ रेंजर्स के महत्व को समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ऋतुराज श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त भदोही एवं जनपद स्तरीय प्रशिक्षक, विजय त्यागी,ओम प्रकाश गुप्ता, नागेश प्रजापति,ज्योति रानी एवं वैष्णवी सोनी ने रेंजर्स के विविध एवं तकनीकी पहलुओं के बारे में छात्राओं को विस्तार से क्रियात्मक रूप में अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन रेंजर्स लीडर डॉ. प्रज्ञा वर्मा एवं डॉ. श्वेता त्रिपाठी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी. एन. डोंगरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोवर्स रेंजर्स जैसी शिक्षणेत्तर गतिविधियों से छात्राओं में पठन-पाठन के अतिरिक्त उनका सर्वांगीण विकास होता है अतः रोवर्स रेंजर्स जैसे क्रियाकलाप छात्राओं में विपरीत परिस्थितियों में भी कम संसाधनों का उपयोग करते हुए मन को एकाग्र एवं संतुलित करके अच्छे तरीके से काम करने की प्रेरणा प्रदान करता है।इस अवसर पर प्रोफेसर रीना सिंह, प्रोफेसर आराधना वर्मा प्रोफेसर रमोद कुमार मौर्य, डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय, डॉ. प्रभात कुमार पाण्डेय एवं डॉ शीतला प्रसाद सिंह के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन पर भारी खतरों के खिलाड़ी: सीतामढ़ी के भदहीं गंगा में नौका विहार के दौरान कूदा युवक                      तैरकर पानी से बाहर आया, बोलती तस्वीर में सच देखिए                           बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं, ऊंची लहरों के बीच नौकायन

प्रशासन पर भारी खतरों के खिलाड़ी: सीतामढ़ी के भदहीं गंगा में नौका विहार के दौरान कूदा युवक

तैरकर पानी से बाहर आया, बोलती तस्वीर में सच देखिए

सीतामढ़ी में पर्यटक बढ़े लेकिन नाविकों पर अंकुश नहीं लगा रहा प्रशासन

बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं, ऊंची लहरों के बीच नौकायन

प्रशासन पर भारी खतरों के खिलाड़ी: सीतामढ़ी के भदहीं गंगा में नौका विहार के दौरान कूदा युवक तैरकर पानी से बाहर आया, बोलती तस्वीर में सच देखिए

सीतामढ़ी में पर्यटक बढ़े लेकिन नाविकों पर अंकुश नहीं लगा रहा प्रशासन

भदोही/सीतामढ़ी। भदोही के प्रशासन पर अब खतरों के खिलाड़ी भारी पड़ रहे हैं। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी में बारिश के समय में बढ़े पर्यटकों के बीच भदहीं गंगा में नौकायन और उस पर से छलांग लगाने की जोखिम भरी और दिल को दहलाने वाली वह तस्वीर सामने आयी है, जो यही कहानी बयां करती हैं कि भदोही प्रशासन पर खतरों के खिलाड़ी भारी पड़ रहे और इनकी यही करतूत किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

दरअसल, जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में इन दिनों प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश के तमाम प्रान्तों से श्रद्वालु आते हैं। सीतामढ़ी घूमने के बाद पर्यटक गंगा तट पर पहुंचते हैं। बड़ी बात यह है कि स्थानीय नाविक पर्यटकों को नौका विहार के लिए प्रेरित करते हैं। इस समय भदहीं गंगा में ऊंची ऊंची लहरें उठ रहीं हैं। नौका विहार ख़तरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके सीतामढ़ी के खतरों के खिलाडियों का यह खेल जारी है और प्रशासन को यह बड़ा मंजर नजर नहीं आ लहा है। ऐसे में प्रशासन पर खतरों के खिलाड़ी भारी पडतें नजर आ रहें हैं।
गुरुवार को ऐसे ही नौका विहार की एक ऐसी ही तस्वीर कैमरे में कैद हुई जिसने दिल दहला दिया। नौका विहार के दौरान एक व्यक्ति गंगा में कूद पड़ा। ऊंची लहरों से टकराते हुए वह तैर कर बाहर निकल आया। स्थानीय प्रशासन गंगा में नौका विहार पर ध्यान नहीं दे रही है। यह अनदेखी किसी दिन बड़ी घटना का सबब बन सकता है।

ब्लाक प्रमुख का चिकित्सक पर अभद्रता का मुकदमा, डाक्टर बोलें मुझे जान का खतरा                                          भदोही सांसद के कार्यालय पर घटना का आरोपभदोही सांसद के कार्यालय पर घटना का आरोप डा.आर.के. बिन्द पर मुकदमा दर्ज, आरोप को सिरे से किया खारिजडा.आर.के. बिन्द पर मुकदमा दर्ज, आरोप को सिरे से किया खारिज

ब्लाक प्रमुख का चिकित्सक पर अभद्रता का मुकदमा, डाक्टर बोलें मुझे जान का खतरा

भदोही सांसद के कार्यालय पर घटना का आरोप

डा.आर.के. बिन्द पर मुकदमा दर्ज, आरोप को सिरे से किया खारिज

ज्ञानपुर/गोपीगंज। विकास खण्ड अभोली की ब्लाक प्रमुख प्रियंका बिंद ने चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया हैं। प्रमुख की तहरीर पर गोपीगंज थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। सच और कारण क्या है। यह भी जांच के बाद सामने आ जाएगा। दूसरी तरफ आरोपी बनाए गए चिकित्सक डा.आरके बिन्द ने पलटवार करते हुए कहा है कि प्रमुख के गुंडों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। प्रमुख के गुंडों से उन्हें जान का खतरा है।

पूरा मामला यह है कि अभोली की ब्लाक प्रमुख प्रियंका बिन्द ने थाने में तहरीर देकर डा.आर.के.बिन्द पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।बताया कि 08.सितंबर को सांसद डा .विनोद बिन्द के गोपीगंज स्थित कार्यालय में अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपने भाई राकेश कुमार के साथ गयी थी। सांसद से बातचीत कर रही थी कि वहां पर पहले से बैठे चिकित्सक अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगे। बीच बचाव करने के लिये आये मेरे भाई को मारने लगे। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी। ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन होने तथा महिला होने के बावजूद भी अभद्र व्यवहार कर चिकित्सक ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रतिबद्धता को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। और ऐसे व्यक्ति समाज के लिए खासकर महिलाओं के लिए भविष्य में घातक सिद्ध हो सकते हैं। उनकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। दुसरी तरफ आरोपी बनाए गए डाक्टर आर.के.बिन्द ने कहा है कि अभोली के ब्लॉक प्रमुख अपने गुंडो के साथ मेरे साथ अभद्रता का व्यवहार किया । अपमानित शब्दों का प्रयोग किया। उनके साथ चलने वाले गुंडो ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी है। कहा कि वह एक चिकित्सक हैं। उनकी एक गरिमा एवं मर्यादा है। ऐसे अपराधिक व्यक्तियों से उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। कहा कि वह परिवार के साथ गोपीगंज में रहते हैं। किसी भी समय यह लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होने प्रमुख के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि उनके साथ घटना हुई है। वह जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जान माल की सुरक्षा की जाए।

लापरवाह चिकित्सकों पर डिप्टी सीएम की गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां           डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाईडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई

लापरवाह चिकित्सकों पर डिप्टी सीएम की गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई

भदोही। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई जारी है। लापरवाही करने वाले चिकित्सकों की वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं।
पहला मामला महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर, भदोही में तैनात डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला का है। आरोप लगा कि उनकी लापरवाही से भर्ती मरीज डॉ. कुसुम की मृत्यु हो गई थी। प्रकरण की जांच हुई और डॉ. शुक्ला द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा ससमय हायर सेंटर रेफर न करने का तथ्य सामने आने पर तीन वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिंदा का दंड दिया गया है। वहीं, जिला क्षय रोग अधिकारी, भदोही डॉ. विवेक प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी, सीएचसी डीघ, भदोही के पद पर रहते हुए उच्चादेशों की अव्हेलना करते हुए व्यंगात्मक, अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने संबंधी वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद, जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर एवं महाराजा सुहेलदेव स्वशाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थि रोग विभाग के आचार्य डॉ. आरके वर्मा को अपने निजी आवास पर मरीजों को देखने व प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर तीन-तीन वेतनवृद्धियां स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिंदा का दंड दिया गया है।
वहीं, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मेरठ डॉ. सुधीर कुमार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहटा में तैनाती अवधि में कर्मचारियों के ऐरियर व देयकों के भुगतान में वित्तीय अनियमितता किए जाने पर दो वेतनवृद्धियां दो वर्षों के लिए रोकते हुए परिनिंदा का दंड दिया गया है। तीन चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध बिना सूचना अनुपस्थित रहने, चिकित्सकीय कार्यों में रुचि न लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना करने के तहत कार्रवाई करते हुए, मंडलीय अपर निदेशकों को जांच अधिकारी बनाया गया है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुर्वाखुर्द, कानपुर देहात की चिकित्साधिकारी डॉ. रुचि श्रीवास्तव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिथरी, चैनपुर, बरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. इरफान हुसैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंधौली, शाहजहांपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल हफीज शामिल हैं।

बर्खास्त करने के निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरीदपुर, बरेली में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. सना शाहिद को लगातार अनुपस्थित रहने के चलते एक माह का नोटिस देकर बर्खास्त किए जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

शुद्धता के भरोसे मिसाल बना सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन गोपीगंज के जोगिनका में हैं सही माप शुद्धता वाला फिलिंग स्टेशन

शुद्धता के भरोसे मिसाल बना सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन

गोपीगंज के जोगिनका में हैं सही माप शुद्धता वाला फिलिंग स्टेशन

प्रोपराइटर सिद्धार्थ मिश्र बोले, कसौटी पर खरा उतरना ही सच्ची सेवा

गोपीगंज/भदोही। राजमार्ग के समीप जोगिनका गांव में गिराई-दानूपुर मार्ग त्रिमुहानी स्थित सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन शुद्धता माप के सच्चे भरोसे के चलते ग्राहकों में लोकप्रिय होकर मिसाल बन गया है। इस पेट्रोल पंप पर गोपीगंज नगर के अलावा जंगीगंज कोइरौना वहिदा और सुभाषनगर जैसे दूर दराज क्षेत्रों से लोग पेट्रोल डीजल लेने पहुंचते हैं यही इस फिलिंग स्टेशन की खास फीलिंग लोगों में चर्चा बनकर मिसाल बन गई है।
आपको बता दें गोपीगंज से लेकर वहीदा सुभाष नगर कोईरौना और जंगीगंज में कुल मिलाकर दर्जनों पेट्रोल पंप हैं। बावजूद इसके सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन जोगिनका गोपीगंज अपनी शुद्धता और सही माप के चलते पिछले तीन वर्षों से लगातार ग्राहकों के बीच भरोसेमंद वाला विश्वास बन गया है। इस फिलिंग स्टेशन पर उन स्थानों से भी तमाम ग्राहक डीजल पेट्रोल लेने पहुंच रहे हैं, जिनके आसपास भी तमाम पेट्रोल पंप मौजूद हैं। ऐसे में इस फिलिंग स्टेशन की फीलिंग की चर्चा जिले के दूर दराज क्षेत्रों तक में है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह बात आज सीधे तौर से जनता से निकलकर सामने आ रही है और जन चर्चा की यही बात इस खबर को अनूठी भी बना रही है। हो सकता है कि आपको मेरी इस बात का भरोसा कम हो तो यकीनन आप टेलीविजन पर आने वाले एक प्रचार के स्लोगन “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें” पर अमल कर लीजिए। आपका भी भरोसा और बढ़ जाएगा। मेरा खुद का भरोसा भी यही कहता है। यही बात क्षेत्र की जनता में भी चर्चित है। इस संबंध में सामना हिंदी दैनिक ने जब सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर सिद्धार्थ मिश्रा से बात की तो उनका यही कहना रहा की जनता की कसौटी पर खड़ा उतरना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन की क्षेत्र की जनता में लोकप्रियता को अपना सौभाग्य बताते हुए सभी ग्राहकों और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार भी जातया।

चौबेपुर के परिषदीय विद्यालय में 72 फीसदी बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह

चौबेपुर के परिषदीय विद्यालय में 72 फीसदी बच्चों की उपस्थिति

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह

परिषदीय विद्यालयों का भ्रमण कर बीएसए ने दिया यह सख्त निर्देश

औराई /भदोही। जनपद में शिक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह लगातार परिषदीय विद्यालयों का भ्रमण और निरीक्षण कर शिक्षकों को दिशा निर्देश देने में जुटे हैं। गुरूवार को बीएसए ने जिन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया उसमें से एक चौबेपुर में बच्चों की उपस्थिति 72 फीसदी मिली। इस पर बीएसए ने उपस्थिति संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह गुरुवार को विकास खंड औराई के प्राथमिक विद्यालय घमहांपुर, प्राथमिक विद्यालय मगैनी एवं कंपोजिट विद्यालय चकलाला तथा विकासखंड भदोही स्थित प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान बीएसए ने विद्यालय में अध्ययन बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा बनाए गए बच्चों की मध्यान भोजन को भी देखा एवं छात्र उपस्थिति व अध्यापकों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिया । भ्रमण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 72% पाई गई। विद्यालयों में कार्य समस्त अध्यापकों को यह निर्देश दिया गया कि बच्चों की उपस्थिति और अधिक से अधिक बढ़ाएं एवं बनाए जा रहे हैं मध्यान भोजन की गुणवत्ता मानक व मीनू के अनुसार बनाएं तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे उपस्थित बच्चे शिक्षण कार्य में रुचि लेते हुए शिक्षण कार्य करें।

गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण करें सभी निर्माण कार्य: डीएमग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण करें सभी निर्माण कार्य: डीएम

भदोही । ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कार्यो की समीक्षा गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी विशाल सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की लचर व शिथिल कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सभी अभियंता व ठेकेदारों को सचेत किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता न करें। कुछ निर्माण कार्यो के दौरान रास्ता आदि न होने की शिकायत पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो का स्टीमेट बनाते समय रास्ता आदि नक्शा में हो तभी वहॉ कार्य स्वीकृति करें, अन्यथा कही अन्य स्थान पर बनाये। उन्होंने अनारम्भ वाले व विवादित स्थलों पर निर्माण कार्य की सूची पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से रिपोर्ट लगवाने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैशियर कुलदीप पाण्डेय की कार्यशैली की शिकायत पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन आरईडी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एसपी पाण्डेय ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना-2021-22 में 76 कार्य में पूर्ण व वर्ष-2022-23 में 17 कार्य पूर्ण एवं एक कार्यस्थल विवादित जिसके अनुबन्ध निरस्त करने की कार्यवाही प्रगति में है। पूर्वाचल निधि जिलायांश वर्ष-2023-24 में 05 कार्य पूर्ण व 06 कार्य प्रगति पर है। अपूर्ण कार्यो पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अवर अभियंता व ठेकेदारों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि 30 सितम्बर तक हर-हाल में कार्य पूर्ण हो जाये, नही तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सांसद निधि राज्यसभा वर्ष-2023-24 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा में 500 मीटर सड़क निर्माण के पश्चात् शेष लगभग 100 मीटर की बची सड़क को भी बनवाने हेतु बजट स्वीकृति हेतु पत्र भेजनें का निर्देश दिया। विधायक औराई निधि के अन्तर्गत दो कार्य पूर्ण, क्रिटिकल गैप के कारण एक कार्य प्रवर्तित हुए है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इण्टरकालेज महराजगंज, गिर्दबड़ागॉव एवं बीएनजीआई ज्ञानपुर के अनुरक्षण का कार्य अनंन्तिम रूप से पूर्ण है। कार्यो को अविलम्ब फाईनल टच देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। खेलों इण्डिया के अन्तर्गत विकास खण्ड डीघ के चकमानधाता में ग्रामीण मिनी स्टेडियम के मरम्मत कार्य को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अविलम्ब पूर्ण कराकर सूचित करें, तत्पश्चात् उसका अवलोकन किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनू राम, डीआईओएस अंशुमान, डीईएसटीओ शशिकान्त, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समस्त अभियंतागण व सम्बन्धित ठेकेदार उपस्थित रहे।